Last Updated:
टूटे-फूटे सरकारी स्कूल की किस्मत बदलने आ रहे हैं के के मेनन. प्राइम वीडियो की नई कॉमेडी सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की कहानी और रिलीज डेट जानें यहा.
नई दिल्ली: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का एक नया और मजेदार धमाका होने जा रहा है. प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. यह मजेदार कॉमेडी सीरीज 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया है, जबकि मशहूर मेकर्स बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने ‘पोशम पा पिक्चर्स’ के बैनर तले इसे तैयार किया है.
इस 7 एपिसोड की सीरीज की कहानी को बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नूपुर पाई, तत्सत पांडे और मेघना श्रीवास्तव ने मिलकर बहुत ही मजेदार अंदाज में लिखा है.
240 से ज्यादा देशों में होगी स्ट्रीम
बात करें एक्टिंग की, तो दमदार एक्टर के के मेनन इसमें लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. आप इस सीरीज को 24 जुलाई से सिर्फ प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. यह भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में हिंदी भाषा और इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम की जाएगी.
View this post on Instagram
![]()










