लोगों ने एआई की मदद से क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ के किरदारों में भारतीय एक्टर्स को रीइमैजिन किया है। इन तस्वीरों में आमिर खान, तब्बू, साई पल्लवी, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
किस किरदार में दिखे कौन?
इन एआई तस्वीरों में आमिर खान को ओडिसियस के किरदार में दिखाया गया है, जिसे फिल्म में मैट डेमन निभा रहे हैं। आमिर को आर्मर पहने, दाढ़ी और ग्रे बालों के साथ वॉर जोन में खड़ा दिखाया गया है।
वहीं तब्बू को पेनलोप के रोल में दिखाया गया है, जिसे असल में ऐनी हैथवे निभा रही हैं। साई पल्लवी को एथेना के रूप में पेश किया गया है, जो फिल्म में जेंडाया का किरदार है।
ईशान खट्टर को ओडिसियस के बेटे टेलीमेकस के रूप में दिखाया गया है, जिसे टॉम हॉलैंड निभा रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर को हेलन ऑफ ट्रॉय के रोल में दिखाया गया है, जिसे फिल्म में लुपिता न्योंगो निभा रही हैं।
इसके अलावा अक्षय खन्ना, जिम सर्भ और अमिताभ बच्चन को भी अलग-अलग किरदारों में दिखाया गया है। ये किरदार असल फिल्म में रॉबर्ट पैटिंसन, जॉन बर्नथल और इलियट पेज निभा रहे हैं।
What if The Odyssey were made in India 🧵
Aamir Khan as Odysseus pic.twitter.com/NvDGfMUGc0
— PrinCe (@Prince8bx) July 8, 2026












