Last Updated:
अमीषा पटेल ने ‘कहो न प्यार है’ से डेब्यू किया, ‘गदर’ से पहचान बनाई. कई फ्लॉप फिल्मों के बाद ‘गदर 2’ से वापसी की. 51 साल की अमीषा अभी भी कुंवारी हैं.
साल 2000 की बात है. एक खूबसूरत लड़की का डेब्यू होता है. फिल्म में एक्टर-डायरेक्टर का बेटा भी बॉलीवुड में उस फिल्म से कदम रखता है. फिल्म सुपरहिट हो जाती है और नए नवेले हीरो-हीरोइन की निकल पड़ती है.

दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2000 में आई कहो न प्यार है फिल्म की. जिससे अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म के गाने हो या कहानी सबकुछ हिट हुआ था.

अमीषा पटेल का डेब्यू तो सुपरहिट रहा ही. आगे चलकर उन्होंने सनी देओल के साथ साल 2001 में गदर एक प्रेम कथा देकर अपनी जगह बॉलीवुड में पक्की कर ली थी. इस फिल्म का भी ऐसा क्रेज था कि लोग उन्हें आज तक सकीना कहकर पुकारते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आगे चलकर अमीषा पटेल को हिंदी ही नहीं साउथ से भी खूब ऑफर आने लगे. लेकिन उनकी किस्मत ने जल्द ही मोड़ ले लिया. एक वक्त ऐसा आया कि उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने लगी. एक नहीं बल्कि 20 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर असफलता देखी.

आप मुझे अच्छे लगने लगे, ये जिंदगी का सफर, आप की खातिर, हमको तुमसे प्यार है, तथास्तु, तीसरी आंख, शर्त: द चैलेंज, सुनो ससुरजी, वादा, ऐलान और जमीर… ये सब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल थी.

इन फ्लॉप फिल्मों के साथ साथ अमीषा पटेल का पारिवारिक कलेश भी जगजाहिर हो गया. साल 2004 में अमीषा पटेल ने अपने ही पिता को लीगल नोटिस भेजा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता ने उनकी कमाई के करीब 12 करोड़ का गलत इस्तेमाल किया.

‘गदर 2’ (2023) से उन्होंने लंबे समय बाद दमदार वापसी की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और एक बार फिर उनकी लोकप्रियता बढ़ी. तब अमीषा की उम्र 48 साल थी. अमीषा यह भी संकेत दे चुकी हैं कि ‘गदर 3’ पर काम हो सकता है.

अमीषा पटेल अपने परिवार और कामकाज के साथ साथ रोमांटिक लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. उन्होंने डायरेक्टर विक्रम भट्ट को करीब 5 साल डेट किया था. लेकिन साल 2008 में दोनों अलग हो गए.

9 जून 1975 को जन्मीं अमीषा पटेल आज 51 साल की हैं. लेकिन अभी तक वह कुंवारी हैं. उन्होंने शादी नहीं की है. आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी बात रखती नजर आती हैं.
![]()














