सोनभद्र/दुद्धी/एबीएन न्यूज। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 202/2007 से संबंधित वारंटी हरदेव पुत्र शोभनाथ तथा सहोदरी उर्फ कली पत्नी शोभनाथ, निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी को बुधवार सुबह लगभग 8:40 बजे उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों वारंटियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 352, 427 एवं 504 के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह तथा महिला कांस्टेबल सुमन सरोज शामिल रहीं।
![]()











