Last Updated:
Lock Upp 2 Grand Finale Live: ‘लॉक अप 2’ के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान कुछ ही देर में रियलिटी शो के विनर का ऐलान कर देंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम लोग दावा कर रहे हैं कि श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. नेटफ्लिक्स ने तमाम दावों की पुष्टि नहीं की है. टॉप 5 कंटेस्टेंट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे शामिल हैं.
रितेश देशमुख और फराह खान शो होस्ट कर रहे हैं.
नई दिल्ली: फिल्म ‘ऑक अप सीजन 2’ के बीते छह हफ्तों में जबरदस्त ड्रामा, तीखी नोक-झोंक, इमोशनल लम्हे नजर आए, जिसने दर्शकों को रियलिटी शो से बांधे रखा. आखिरकार, शो अपने ग्रैंड फिनाले में पहुंच गया है. रितेश देशमुख और फराह खान कुछ ही घंटों में रियलिटी शो के विनर का ऐलान करेंगे. श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे ने ट्रॉफी के लिए मुकाबला करने वाले पांच कंटेस्टेंट में जगह बनाई है. सोशल मीडिया पर तमाम लोग विनर के नाम पर चर्चा कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि श्रेया ट्रॉफी जीत सकती हैं.
एक्स पर कई पोस्ट्स में योगेश रावत को भी ट्रॉफी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. योगेश रावत ‘रोडीज’ और ‘स्पिट्सविला’ जैसे शोज से पॉपुलर हुए थे. सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है और फैंस का दावा है कि श्रेया कालरा ने शो जीत लिया है. अभी तक, नेटफ्लिक्स ने ‘ऑक अप: सच या सजा’ के विनर की पुष्टि नहीं की है. ये अटकलें सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट्स और फैन अकाउंट्स तक ही सीमित हैं, मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. फिनाले से पहले, वरुण यादव को ‘ऑक अप 2’ से एलिमिनेट कर दिया गया. ग्रैंड फिनाले रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. एकता कपूर ने विजेता की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया यूजर ने एकता कपूर से पूछा कि क्या ‘श्रेया कालरा’ लॉक अप 2 जीतेंगी? मेकर ने पोस्ट पर लिखा, ‘क्यों अगर शिवांगी होंगी तो कोई समस्या है क्या?’
View this post on Instagram
![]()











