दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में छात्राओं के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शैक्षिक एवं कौशल संबंधी क्षमता को मजबूत बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकें छात्राओं को वितरित की गईं। पुस्तकें प्राप्त कर छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा नियमित अध्ययन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल का विकास भी आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें।
वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को नियमित अध्ययन एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
![]()












