दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। दुद्धी क्षेत्र के महुली निवासी डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए आइकोनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन (IHREO) द्वारा डॉक्टरेट इन एजुकेशन (मानद पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण तथा शैक्षिक जागरूकता को बढ़ावा देने में विशेष योगदान के आधार पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। मूल्यांकन समिति की संस्तुति के उपरांत उन्हें मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate Award) से अलंकृत किया गया।
डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस सम्मान से महुली, दुद्धी तथा पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कन्नौजिया ने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार, सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं समाज के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
![]()











