Last Updated:
Jaan Khan’s Advice To Youth: आज के समय में लोग सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर दिखने वाले कोट्स को अपनी रियल लाइफ से जोड़ने लगते हैं. इसी सोच पर टीवी एक्टर जान खान ने अपनी राय रखी है. जान खान का कहना है कि इंस्टाग्राम पर लिखी हर बात सच नहीं होती और व्यूज पाने के लिए लिखी बातों को अपनी जिंदगी पर अप्लाई करना बहुत बड़ी भूल है. जानिए एक्टर ने क्या सलाह दी.
नई दिल्ली: टीवी एक्टर जान खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया के दौर में जहां लोग इंस्टाग्राम पोस्ट्स और रील्स को ही अपनी असली दुनिया मान बैठते हैं, वहीं जान खान ने इस पर एक बड़ा रियलिटी चेक दिया है. जान का कहना है कि इंस्टाग्राम पर लिखी हर बात को अपनी रियल लाइफ से कनेक्ट करना सबसे बड़ी भूल है.
उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले फेम और ज्ञान के पीछे भागने के बजाय अपनी रियल लाइफ पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है.
जान खान का बड़ा बयान
एक्टर जान खान ने सोशल मीडिया के बढ़ते असर पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज लोग अपना ज्यादातर टाइम इंस्टाग्राम पर बिताते हैं. वहां दिन-रात रिलेशनशिप एडवाइस, रील्स और ज्ञान वाले कोट्स पढ़ते रहते हैं. असली प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब लोग बिना दिमाग लगाए इन सब बातों को अपनी पर्सनल लाइफ पर अप्लाई करने लगते हैं. जान के मुताबिक कई बार लोग सिर्फ व्यूज, फॉलोअर्स और पब्लिसिटी पाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें लिखते हैं, जिनका हकीकत से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं होता.
उन्होंने आगे कहा कि हम सब अपनी लाइफ में किसी न किसी फेज या प्रॉब्लम से गुजर रहे होते हैं. लेकिन इंस्टाग्राम पर मिलने वाला यह ज्ञान बहुत ही टेम्पररी होता है. कुछ मिनटों या घंटों के लिए ट्रेंड होने वाली बातें लॉन्ग टर्म में आपकी लाइफ के लिए सही साबित नहीं हो सकतीं. इसलिए रील लाइफ और रियल लाइफ के फर्क को समझना बेहद जरूरी है.
View this post on Instagram
![]()














