Last Updated:
कृति सेनन सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. वो एक ज्वेलरी ऐड में नजर आईं. इस ऐड में कृति सेनन ने रिवीलिंग कपड़े पहने जो सोशल मीडिया यूजर्स के एक तबके को पसंद नहीं आया है. लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए सवाल खड़े किए हैं कि बॉलीवुड सितारे हमेशा हिंदू त्योहारों को ही निशाना क्यों बनाते हैं.
कृति सेनन बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं.
नई दिल्ली. कृति सेनन इन दिनों सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. एक्ट्रेस रक्षाबंधन पर एक ज्वेलरी ब्रांड के लेटेस्ट ऐड में नजर आईं लेकिन इस ऐड फिल्म से ज्यादा एक्ट्रेस के आउटफिट ने लोगों का ध्यान खींचा है. कृति सेनन अपने आउटफिट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कृति सेनन का आउटफिट राखी के लिए सही नहीं है और नेटिजेंस ने एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
ज्वेलरी ब्रांड के इस विज्ञापन में कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है. ऐड फिल्म सामने आते ही कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार से जुड़े ऐड में कृति का यह लुक ठीक नहीं लग रहा.
ट्रोल हो रहीं कृति सेनन
एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कोई भी ज्वेलरी ब्रांड ईद के मौके पर ऐसा ऐड बनाने की हिम्मत नहीं करता’. वहीं दूसरे यूजर ने कृति सेनन को ट्रोल करते हुए कहा कि क्या कृति सेनन किसी और धर्म के त्योहार पर ऐसे कपड़े पहनकर ऐड बनाने की हिम्मत करतीं.
ज्वेलरी ब्रांड का ऐड कर फंसी कृति
![]()
















