Last Updated:
इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वह कैमरे के सामने गोविंदा की फिल्म ‘आंखें’ का सुपरहिट गाना ‘ओ लाल दुपट्टे वाली’ गाती नजर आ रही हैं. अपनी सुरीली आवाज और बेहतरीन हाव-भाव से उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
रानू मंडल का गाना गाते हुए वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. रेलवे स्टेशन पर गाकर अपनी सुरीली आवाज से पहचान से पहचान बनाने वाली रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. उनका अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया है. इस लेटेस्ट क्लिप में वह 90 के दशक का सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक ‘लाल दुपट्टे वाली’ गाती नजर आ रही हैं. उनके वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
View this post on Instagram
![]()
















