Last Updated:
Kartik Aaryan Health Update: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. कार्तिक आर्यन कबीर खान के साथ काम कर रहे थे, लेकिन एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान एक्टर चोटिल हो गए और उनके घुटनों में चोट लग गई. कार्तिक की फोर्टिस में सर्जरी हुई जिसके बाद अब वो रिकवर हो रहे हैं.
कार्तिक आर्यन अब रिकवर हो रहे हैं.
नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन इसके बीच में वो घायल हो गए. कबीर खान की फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन चोटिल हो गए थे. एक्टर के घुटनों में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें फोर्टिस रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. एक्टर के घुटनों की सर्जरी सफल रही और वो रिकवर कर रहे हैं. इस बीच कार्तिक आर्यन अब सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं.
कार्तिक आर्यन हेल्थ अपडेट
एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सॉक्स की फोटोज शेयर की हैं. इन सॉक्स पर लिखा है कि ये सॉक्स नहीं हैं अगर ये सुपर नहीं हैं. इन सॉक्स पर कार्तिक आर्यन की फोटो भी लगी है. एक्टर ने कई फोटोज की सीरीज भी शेयर की जिसके कैप्शन में वो लिखते हैं, ‘कबीर सर ने कहा था कि ब्रेक ए लेग’. बता दें कि ‘ब्रेक ए लेग’ का मतलब गुड लक होता है. इस मुहावरे का मतलब है कि बहुत अच्छा काम करना और जो करने जा रहे हो उसमें गुड लक.
View this post on Instagram
![]()

















