Last Updated:
Faisalabad Hira Qaiser Wins Pakistan Idol: फैसलाबाद की हीरा कैसर ने रियलिटी शो ‘पाकिस्तान आइडल’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. ग्रैंड फिनाले में आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान की मौजूदगी में हीरा को सुपरस्टार की ट्रॉफी सौंपी गई. देखें पूरी खबर.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के सिंगिंग रियलिटी शो ‘पाकिस्तान आइडल’ को अपना नया विनर मिल गया है. फैसलाबाद की रहने वाली हीरा कैसर ने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ‘पाकिस्तान आइडल’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. लंबे समय तक चले इस शो में देश भर से आए कई टैलेंटेड सिंगर्स ने हिस्सा लिया था, लेकिन हीरा ने अपनी आवाज के जादू से जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया.
ग्रैंड फिनाले में हीरा कैसर को ‘पाकिस्तान आइडल सुपर स्टार’ की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. शो का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
फिनाले में आतिफ और राहत फतेह अली खान का जलवा
पाकिस्तान आइडल का ग्रैंड फिनाले बेहद खास और ऐतिहासिक रहा. इस मौके पर पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने गेस्ट जज के रूप में शिरकत की और अपने नए एलबम का गाना गाकर फैंस को सरप्राइज दिया. इसके अलावा शो के जज राहत फतेह अली खान ने भी स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी. यह पहला मौका था जब आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान ने किसी नेशनल टीवी शो में एक साथ स्टेज शेयर किया. जजों के पैनल में फवाद खान, बिलाल मकसूद और जेब बंगाश भी मौजूद रहे.
View this post on Instagram
![]()










