Last Updated:
अमृता सिंह और अनिल कपूर की फिल्म का वो गाना जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. अनिल गांगुली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. फिल्म थिएटर में तो हिट रही ही लेकिन दूरदर्शन ने इसे क्लासिक कल्ट का दर्जा दिलाया. फिल्म ‘साहेब’ का गाना ‘क्या खबर क्या पता’ को किशोर कुमार ने अपनी आवाज से अमर बना दिया था. इसके हर शब्द में इंसानी जज्बातों का ऐसा उफान था कि बस सुनते ही ये लोगों के जहन में बस जाता है.
फिल्म सुपरहिट रही थी.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के वो सदाबहार गायक जिन्होंने कई ऐसे गाने दिए जो दशकों से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. फिर चाहे बात प्रेम गीत की हो या फिर जिंदगी की कड़वी सच्चाई और संघर्ष को शब्दों के जरिए लोगों तक पहुंचाने की बात हो, किशोर कुमार का कोई सानी नहीं था. किशोर दा आज भी अपने अमर गीतों के जरिए लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. आज दिग्गज गायक के उस गीत के बारे में बात करेंगे जिसमें प्रेम रस नहीं बल्कि जिंदगी की कड़वी सच्चाई थी. वो सच्चाई जिससे हर इंसान जाने-अनजाने जुड़ाव महसूस करता है.
ये गीत जिसका आज जिक्र कर रहे हैं वो ‘क्या खबर क्या पता है’. इस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी और इसके बोल अंजान ने लिखे थे. ये गाना अनिल कपूर और अमृता सिंह की फिल्म ‘साहेब’ का है. ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट थी और बाद में इसको दूरदर्शन ने क्लासिक कल्ट का दर्जा दिलाया. उस दौर में ये फिल्म आए दिन दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होती थी.
किशोर कुमार की आवाज में हुआ अमर
अब पहले गाने की बात करते हैं फिर फिल्म के बारे में बताएंगे. सबसे पहले बात करते हैं किशोर कुमार के गाने ‘क्या खबर क्या पता है’ की. इस गाने को बप्पी लहरी ने कंपोज किया था. जिंदगी के संघर्ष पर बने इस गीत की सबसे बड़ी खासियत थी कि इसको डिस्को गानों के लिए मशहूर बप्पी दा ने बनाया था. बप्पी लहरी उस दौर में डिस्को गाने के लिए जाने जाते थे, लेकिन फिल्म ‘साहेब’ के इस गाने ने न सिर्फ उनकी छवि बदली बल्कि उनके वर्सेटाइल प्रतिभा को भी साबित किया.
हर शब्द में छलकता है दर्द
अंजान द्वारा लिखे इस गाने के बोल कुछ ऐसे हैं, ‘क्या खबर क्या पता, क्या खुशी है गम है. क्या खबर क्या पता, क्या ख़ुशी है ग़म है क्या…क्या खबर क्या पता, क्या ख़ुशी है ग़म है क्या…ले के आंसू जो हंसी दे, गम के बदले जो ख़ुशी दे, राज़ ये जाना उसी ने, जिन्दगी क्या है ज़िन्दगी, क्या खबर क्या पता, क्या ख़ुशी है ग़म है क्या…आ आ आ’. इस गाने के बोल इसके भाव को बखूबी व्यक्त करते हैं. ये गाना अनिल कपूर पर फिल्माया गया था जो जिंदगी की कश्मकश के जूझ रहा होता है. जिंदगी के दर्द पर बना ये गाना आज भी पुराने जमाने के लोगों को सुकून और शांति देता है.
रुपाली गांगुली के पिता ने किया था डायरेक्ट
गाना ‘क्या खबर क्या पता, क्या खुशी है गम है’ फिल्म ‘साहेब’ का है. इस फिल्म में अनिल कपूर और अमृता सिंह ने लीड रोल अदा किया था. इसका निर्देशन अनिल गांगुली ने किया था. फिल्म में अनिल गांगुली की बेटी रुपाली गांगुली भी नजर आई थीं. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था.
मार्मिक थी फिल्म की कहानी
फिल्म ‘साहेब’ को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिला था. इसको दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने के बाद क्लासिक कल्ट का दर्जा मिला था. फिल्म की लोकप्रियता की वजह इसकी कहानी थी. इसकी खासियत थी कि ये कोई आम कहानी नहीं थी. ये न दो नौजवानों की आम लव स्टोरी थी और न ही मारधाड़ और एक्शन से भरपूर फिल्म. अनिल कपूर और अमृता सिंह की ‘साहेब’ एक परिवार की कहानी है. ये एक असहाय पिता की कहानी है जो अपनी बेटी की शादी कराने के लिए हालातों के सामने बेबस महसूस करता है. फिल्म मार्मिक रूप तब लेती है जब अनिल कपूर यानि कि उस लड़की का भाई उसकी शादी के लिए अपनी किडनी बेच देता. किडनी बेचकर वो अपने सपनों के बदले अपनी बहन के सपने खरीदता है. ये कहानी हर भाई, हर पिता और हर लड़की के दिल में घर कर लेती है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
![]()










