कई बार बॉलीवुड में ऐसा देखा गया है कि कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाती है, लेकिन उसका संगीत लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाता है. साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीनियस’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. भारी-भरकम बजट और बड़े-बड़े दावों के बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को तरसती नजर आई, लेकिन अरिजित सिंह की सुरीली आवाज में सजा इसका रोमांटिक ट्रैक आज भी हर आशिक की जुबान पर है. फिल्म भले ही पर्दे पर कमाल न दिखा सकी हो, पर अरिजित सिंह के जादुई सुरों ने इस गाने को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया.
![]()











