Last Updated:
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर काफी समय से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं. खबर तो ये भी थी कि उनकी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं. लेकिन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की टीम ने खुद इन खबरों पर सफाई दे दी है. एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने साफ कहा है कि दीपिका इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. साथ ही खबर है कि अनीत पड्डा अब इस फिल्म का हिस्सा बन सकती है.
दीपिका के फैन के लिए बैड न्यूज
नई दिल्ली. ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर शुरुआत से ही ये चर्चा हो रही थी कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा होंगी. पहली फिल्म के आखिर में दीपिका पादुकोण की झलक भी दिखाई गई थी. उन्हें अमृता के किरदार में दिखाया गया था, जो शिवा यानी रणबीर कपूर की मां हैं. इसके बाद माना जा रहा था कि दूसरे पार्ट में दीपिका का रोल कहानी के लिए बेहद अहम होगा. लेकिन अब साउ हो गया है कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.
रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म को लेकर शुरुआत से ही खूब चर्चा हो रही है. पहले खबर थी कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आ सकती हैं.लेकिन अब दीपिका ने साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म में नहीं हैं. लेकिन ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की एंट्री की चर्चा ने फैंस की एक्साइटमेंट फिर बढ़ा दी है.
दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में का हिस्सा नहीं
आलिया-रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ में जब लोगों ने कलाइमैक्स में दीपिका पादुकोण की झलक देखी तो तय हो गया था कि दूसरे पार्ट में दीपिका बहुत ही अहम रोल रहने वाला है. अमृता के किरदार में उन्हें देख लोग की खुशी का ठिकाना ही नही था. वह रणबीर की मां के रोल में दिखाई गई थीं कि दूसरे पार्ट में दीपिका का किरदार कहानी में बड़ी भूमिका निभाएगा. लेकिन अब दीपिका की टीम ने ये साफ कर दिया है कि वह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा नहीं हैं. उनके प्रवक्ता ने कहा कि दीपिका के फिल्म से जुड़े होने की हालिया सभी खबरें गलत हैं.
खास होगा अनीत पड्डा का रोल
दीपिका के फिल्म में नहीं होने के साथ-साथ ये खबर भी सामने आ रही है कि ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की फिल्म में एंट्री हो सकती है. उनका फिल्म में बेहद खास रोल है. रिपोर्ट के मुताबिक, अनीत को ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में एक खास रोल के लिए अप्रोच किया गया है.‘फिल्मफेयर’ को एक सूत्र ने बताया कि अनीत को फिल्म में कास्ट करने को लेकर फिलहाल बातचीत जारी है. लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है.
बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर डबल रोल में हैं. एक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर ही फिल्म में शिवा और देव दोनों का रोल निभाएंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर इस डबल रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में ईशा के अपने पुराने रोल में नजर आ सकती हैं. उनका रोल इस बार बड़ा साबित होने वाला है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
![]()










