लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मंडल द्वारा बंदरियाबाग स्थित ‘संस्कृति’ अधिकारी क्लब में सावन माह के पावन अवसर पर हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता की अध्यक्षता एवं सचिव श्रीमती स्मृति सिंह सचान के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति और सावन की पारंपरिक छटा देखने को मिली। महिला सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत-संगीत एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।
हरियाली तीज के अवसर पर महिला सदस्यों के लिए विभिन्न रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा मिला।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। हरियाली तीज के इस आयोजन ने सभी सदस्याओं को आपसी सौहार्द, उमंग और उल्लास के वातावरण में सावन के पारंपरिक पर्व को मनाने का अवसर दिया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू, महिला कल्याण संगठन पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ की उपाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंकिता गंगवार सहित संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
![]()











