लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के 10 रेलवे कर्मचारियों को जुलाई 2026 माह के लिए ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित पुरस्कार समारोह में कर्मचारियों को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय श्री पंकज कुमार सिंह तथा वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री वैभव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
सम्मानित कर्मचारियों में श्री कृष्ण कुमार थापा, स्टेशन अधीक्षक, खैराबाद, श्री ऋषिकांत, स्टेशन मास्टर, खैराबाद, श्री सुरेश कुमार, स्टेशन मास्टर, रमईपुर, श्री देशराज गोस्वामी, कॉटावाला, खैराबाद, श्री कृष्ण बिहारी, ट्रैक मेंटेनर-III, पीपीगंज यार्ड, श्री रूपचंद्र पाल, ट्रैक मेंटेनर-II, सीतापुर, श्री अजय कुमार, ट्रैक मेंटेनर-I, अटरिया, श्री सुरेंद्र प्रताप मौर्य, लोहार-I, सीतापुर, श्री अशोक कुमार, सहायक टेली, स्वामीनारायण छपिया तथा श्री अनिल कुमार, सिगनल मेंटेनर-I, परसेंडी शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का समयबद्धता, सतर्कता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए सुरक्षित रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन से रेल संरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने में सहायता मिली।
मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने सभी पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि कार्य के प्रति उनका समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
![]()












