लखनऊ/एबीएन न्यूज। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देशानुसार ‘पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन रिगार्डिंग क्लीनलिनेस’ थीम के तहत बादशाहनगर स्थित मंडल चिकित्सालय में स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद के निर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
रैली के माध्यम से चिकित्सालय परिसर में मौजूद मरीजों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन का उपयोग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने तथा कचरे के पृथक्करण और उचित निस्तारण की अपील की गई।

डॉ. विनोद पाठक ने जलजनित बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत करते हुए स्वच्छ पानी, स्वच्छ खान-पान और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
रैली में नर्सिंग स्टाफ, हॉस्पिटल अटेंडेंट, अस्पताल कर्मचारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं उनकी टीम, आम नागरिकों के साथ रेलवे स्कूल के बच्चों और अध्यापकों ने सहभागिता की। इस दौरान स्कूली बच्चों को चॉकलेट वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया।
![]()













