अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में बीजपुर पुलिस टीम द्वारा 26 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में दबिश दी जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को शिव मंदिर, सिरसोती के पास से प्रातः करीब 5:42 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।
सोनभद्र पुलिस ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में अभियान लगातार जारी है।
![]()












