Last Updated:
काजल राघवानी ने पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर अटैक किया है. उन्होंने पवन सिंह पर बिना सहमति के किसिंग सीन शूट करवाने की कोशिश का जिक्र किया. काजल राघवानी के आरोपों पर अब एक्ट्रेस काजल राघवानी ने तंज कसा है. उन्होंने बिना नाम लिए उन्हें ‘इंडस्ट्री की मंथरा’ कहा और विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप मढ़ा. रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में उठे विवाद से भोजपुरी सिनेमा दो गुटों में बंटती दिख रही है.
अंजना सिंह ने काजल राघवानी पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप मढ़ा.
नई दिल्ली: वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के शो प्रीमियम होने के बाद पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंटती दिख रही हैं. काजल राघवानी ने पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब एक्ट्रेस अंजना सिंह ने काजल का नाम लिए बगैर उन पर सहानुभूति लेने बात की.
एक्ट्रेस अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए काजल राघवान को अपने रिश्ते संभालने की हिदायत दी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तीन नोट शेयर किए, जिसमें उन्होंने परोक्ष रूप से काजल के लिए कहा कि वे सभी से सहानुभूति मांगती हैं. उन्होंने अपनी पहली स्टोरी में नोट लिखा, ‘हमारी इंडस्ट्री में एक मौसी हैं, जो ऑन-ऑफ स्क्रीन पूरी मंथरा का रोल प्ले करती हैं.’ उन्होंने अपनी दूसरी स्टोरी में लिखा, ‘राम राम क्या दिन आ गए हैं, गाड़ी एक और मालिक दो. सही है, सही है.’
भोजपुरी सिनेमा दो गुटों में बंटा. (फोटो साभार: Instagram@anjana_singh_)
एक्ट्रेस अंजना सिंह ने कसा तंज
एक्ट्रेस अंजना सिंह ने आखिरी में लिखा, ‘लोगों को बहुत सहानुभूति चाहिए. ये लोग जब किसी के साथ रहते हैं तो कहते हैं- चूंकि मैं इनके साथ हूं, इसलिए लोग काम नहीं देते और जब इंसान साथ नहीं रहता तो लोगों के पास रो रो कर बुराई करना और सहानुभूति पाना शुरू कर देते हैं. भाई, अपने रिश्ते खुद संभालो, लोगों के पास जाकर रोने और बुराई करने से कुछ नहीं मिलेगा, बड़े हो जाओ.’ हालांकि, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपने पोस्ट में कहीं भी काजल राघवानी के नाम का जिक्र नहीं किया है. दरअसल, रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अहम रूप से पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
बिना बताए किसिंग सीन करवाने की कोशिश
काजल राघवानी ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2008 की फिल्म ‘कैसे हो जा प्यार’ की शूटिंग के दौरान उनसे बिना बताए और उनकी सहमति के बिना जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने की कोशिश की गई थी. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पवन सिंह कथित तौर पर सेट छोड़कर चले गए थे. वहीं, काजल ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर आरोप लगाया था कि ‘आशिक आवारा’ के दौरान उनका एक गाना शूट होने वाला था, जिसे बाद में उनसे लेकर आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्मा लिया गया था. उन्होंने आम्रपाली पर असुरक्षा महसूस करने का भी जिक्र किया था.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
![]()










