Last Updated:
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के बाद अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी दिग्गज निर्देशक कुकू कोहली के निधन पर गहरा दुख जताया है. कुकू कोहली का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनकी पत्नी अरुणा ईरानी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. सलमान ने लिखा कि इस कठिन घड़ी में ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें.
सलमान खान ने कुकू कोहली को दी श्रद्धांजलि.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 25 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 77 साल के थे. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. बुधवार को मुंबई में हुए उनके अंतिम संस्कार में हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी. वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी कुकू कोहली के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए गहरा दुख जताया है.
सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे कुकी जी. अरुणा जी, इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. भगवान आपको यह दुख सहने की हिम्मत दे.’ कुकू कोहली अपने पीछे पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी को छोड़ गए हैं. इसके अलावा उनकी पहली पत्नी रीता कोहली से उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा भी हैं.
Rest in peace Kuki ji , Aruna ji my heart goes out to u May God give u strength
![]()










