Last Updated:
महाराष्ट्र साइबर सेल ने साइबर-अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म, डिजिटल अरेस्ट और एंथम लॉन्च किया. सीएम देवेंद्र फडणवीस, पंकज त्रिपाठी, सुनिधि चौहान समेत कई हस्तियां शामिल हुईं. समय रैना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी शेयर किया है. जहां वह इस पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं.
Photo Credit@Insta/maisamayhoon
महाराष्ट्र साइबर सेल ने बुधवार को एक कार्यक्रम के तहत साइबर-अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म, डिजिटल अरेस्ट और महाराष्ट्र साइबर एंथम लॉन्च किया. इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडवीस समेत मनोरंजन जगत कई हस्तियां और सोशल इंफ्लुएंसर नजर आए.
कार्यक्रम में अभिनेता आशीष विद्यार्थी, पंकज त्रिपाठी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, जावेद जाफरी, मंगेश देसाई, सिंगर सुनिधि चौहान और कॉमेडियन समय रैना शामिल हुए. इन सभी ने इस कैंपेन में अपना योगदान दिया और 1930 महाराष्ट्र की साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर भी बताया.
महाराष्ट्र साइबर अवेयरनेस इवेंट
कार्यक्रम में इन सभी ने इस कैंपेन में अपना योगदान दिया है. बता दें कि 1930 महाराष्ट्र की साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर है. इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने पब्लिक अवेयरनेस के महत्व पर जोर देते हुए साइबर क्राइम से लड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे संदेश कलाकारों, एक्टर्स और सिंगर्स के जरिए नागरिकों तक असरदार तरीके से पहुंचाए जा सकते हैं.
View this post on Instagram
![]()










