सोनभद्र/एबीएन न्यूज। वर्षाऋतु में हो रही अधिक वर्षा के मद्देनजर ओबरा बाँध के जलस्तर पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (एफआरएल) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा की स्थिति में बाँध की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यकतानुसार गेट खोले जा सकते हैं।
बाँध से छोड़ा गया पानी रेणु नदी के रास्ते लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बाँध एवं नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया एवं सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से नदी और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति में सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ओबरा बाँध के जलस्तर एवं आसपास की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
![]()












