सोनभद्र/एबीएन न्यूज। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
सोनभद्र पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
![]()















