Last Updated:
आज रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें सगे भाई-बहनों ने साथ काम किया है. इन फिल्मों में एक ही घर के दो एक्टर एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आए थे.इनमें कुछ तो बहुत बड़ी हिट साबित हुईं. लेकिन कई ऐसी फिल्में भी रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच हिट और फ्लॉप फिल्मों के बारे में.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में भाई-बहन की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को अक्सर खास लगती है. लेकिन जब पर्दे पर नजर आने वाले भाई-बहन असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के भाई या बहन हों, तो कहानी को देखने का मजा दोगुना हो जाता है. अब तक इंडस्ट्री के कई भाई-बहनों ने साथ फिल्मों में काम किया, लेकिन हर जोड़ी की किस्मत एक जैसी नहीं रही. किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े तो किसी की कहानी और एक्टिंग दोनों दर्शकों को निराश कर गई.
इनमें पहली है, सलमान खान और अरबाज खान की फिल्म दबंग. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. कमाई के मामले में भी फिल्म सफल ररही थी. सलमान खान और अरबाज खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन ‘दबंग’ में दोनों की भाई वाली केमिस्ट्री सबसे ज्यादा याद की जाती है. फिल्म में सलमान चुलबुल पांडे और अरबाज उनके सौतेले भाई मक्खी के किरदार में थे.
फिल्म में दोनों के बीच प्यार, नाराजगी और टकराव को कहानी में अच्छी तरह पिरोया गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. सलमान अपने दबंग अंदाज में पूरी फिल्म पर भारी पड़े, लेकिन अरबाज ने भी मक्खी के किरदार में उनका अच्छा साथ दिया. भाईयों की जोड़ी वाली फिल्म के गाने भी हिट हुए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दूसरी है, साल 2007 में आई फिल्म ‘अपने’. इस फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ने ही संगे भाईयों का किरदार निभाया था. फिल्म में दोनों के पिता धर्मेंद्र भी नजर आए थे. देओल परिवार के लिए बेहद खास फिल्म थी, क्योंकि इसमें धर्मेंद्र के साथ उनके असली बेटे सनी और बॉबी देओल दोनों बेटे के रोल में ही नजर आए. फिल्म में दोनों भाइयों के बीच का इमोशनल रिश्ता कहानी की अहम कड़ी था.
फिल्म में जहां सनी देओल ने अपने दमदार और इमोशनल एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और दर्शकों के दिल में एक गहरी छाप छोड़ी, जबकि बॉबी ने भी उनका अच्छा साथ दिया. दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री बनावटी नहीं लगी, खासकर भावुक पारिवारिक सीन तो दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ दिखाई दी थी.
तीसरी है श्रद्धा कपूर और उनके से भाई सिद्धांत कपूर की फिल्म ‘हसीना पारकर’. श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने लोगों को निराश किया था. दोनों भाई और बन की यह जोड़ी भी लोगों का दिल नहीं जीत पाई. श्रद्धा कपूर ने हसीना पारकर और उनके भाई सिद्धांत कपूर ने फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया था. यानी पर्दे पर भाई-बहन और असल जिंदगी में भी भाई-बहन. श्रद्धा की ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही. समीक्षकों ने भी फिल्म की कहानी और दोनों कलाकारों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए. खासकर सिद्धांत का दाऊद वाला किरदार प्रभाव नहीं छोड़ सका.दोनों भाई-बहन की जोड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.
चौथी है, साल 2005 में शाहिद कपूर और उनके भाई ईशान खट्टर भी एक ही फिल्म में साथ नजर आए थे. दोनों भाईयों ने साथ फिल्म ‘लाइफ हो तो ऐसी’ में साथ काम किया था. ईशान इस फिल्म में काफी छोटे थे. फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.दोनों भाईयों की जोड़ी भी कुछ खास नहीं पसंद की गई थी.
पांचवी है, आमिर खान और उनके भाई फैसल खान की फिल्म ‘मेला’. साल 2000 की ‘मेला’ में आमिर खान ने अपने भाई फैसल खान के साथ स्क्रीन शेयर की. फिल्म में दोनों की जोड़ी को एक्शन और मसाला अंदाज में पेश किया गया था. हालांकि फिल्म दर्शकों और समीक्षकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और कमर्शियल फेलियर रही.










