Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. सोशल मीडिया पर इस जश्न की झलकियां साझा करते हुए कंगना ने अपने भाई और भाभी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ पोस्ट की हैं. वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही कंगना रनौत अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती दिख रही हैं. तस्वीरों में कंगना रनौत की भाभी भी नजर आ रही हैं.
कंगना रनौत ने भाई के साथ सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन का त्योहार. (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)
नई दिल्ली. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस जश्न की झलक भी दिखाई है. कंगना रनौत ने अपने भाई और भाभी के साथ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कंगना पूरे पारंपरिक एथनिक लुक में नजर आ रही हैं. तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस ने एक बेहद भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने भाई के साथ खास बॉन्डिंग और अटूट रिश्ते को लेकर अपने दिल की बात बयां की है.
कंगना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह अपने भाई और भाभी की आरती उतारती दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती दिख रही हैं. इस दौरान कंगना ने ब्लू कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है. उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल नजर आ रहा है.
View this post on Instagram
![]()











