सिंगरौली/एबीएन न्यूज। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2026-27 केंद्रीय कर्मशाला (सीडब्ल्यूएस) में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 25 से 27 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में एनसीएल के 13 क्षेत्रों एवं इकाइयों के 65 प्रतिभागियों ने सिंगल्स, डबल्स और टीम चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल कार्यस्थल पर स्वस्थ वातावरण, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक (केंद्रीय कर्मशाला) बी.सी. शर्मा, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, परियोजना जेसीसी सदस्य सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप में ककरी परियोजना ने विजेता और जयंत परियोजना ने उप-विजेता का खिताब जीता। सिंगल्स में पंकज साहू (जयंत) प्रथम तथा धीरज कुमार वर्मा (ककरी) द्वितीय रहे। डबल्स में ककरी के राज कुमार एवं धीरज कुमार वर्मा की जोड़ी प्रथम, जबकि मुख्यालय के विक्की कुर्मी एवं एन. गणेश राव की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एनसीएल कल्याण विभाग की टीम के साथ उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के रणबीर सिंह एवं रमेश कुमार वर्मा ने रेफरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनसीएल द्वारा कर्मचारियों के मनोबल तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रतिवर्ष ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
![]()











