Last Updated:
आकांक्षा चमोला अपनी निजी जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं. जब गौरव खन्ना के साथ उनके तलाक पर बातें हो रही थीं, तब ‘लॉकअप 2’ में श्रेया कालरा ने उनका सबसे बड़ा राज खोला. उन्होंने बताया था कि आकांक्षा चमोला बायसेक्सुअल हैं. एक्ट्रेस को तब दुख से ज्यादा निराशा हुई थी. उन्होंने अब एक इंटरव्यू में श्रेया कालरा की बखिया उधेड़ी है.
नई दिल्ली: आकांक्षा चमोला अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रही थीं. पति गौरव खन्ना संग उनके तलाक की चर्चाएं उठीं. फिर, वे रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपने मिजाज की वजह से ध्यान खींचती रहीं, जिसमें उनका सफर ग्रैंड फिनाले से दो दिन पहले खत्म हो गया था. इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा के साथ उनका झगड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसने उन्हें बायसेक्सुअल बताया था. अब आकांक्षा चमोला ने उस पर रिएक्शन दिया है. (फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
श्रेया कालरा ने जब आकांक्षा के बेहद निजी राज का खुलासा किया, तो ‘लॉक अप 2’ उनके सबसे विवादित पलों में से एक बन गया. आकांक्षा ने ‘सीएनएन न्यूज18 शोशा’ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अब श्रेया को ‘सबसे बुरी इंसान’ कहा. दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव तब शुरू हुआ, जब आकांक्षा ने श्रेया के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. (फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
श्रेया ने तब नाराज होकर बदला लेने की ठानी. उन्होंने आकांक्षा का एक राज सबके सामने लाने का फैसला किया. श्रेया ने दावा किया कि आकांक्षा बायसेक्शुअल हैं और कहा कि इस खुलासे से उन्हें शो में अपनी लाइफलाइन गंवानी पड़ सकती है. जाहिर है कि आकांक्षा काफी भावुक हो गईं. उन्होंने बाद में खुद शो में अपनी बायसेक्शुएलिटी को स्वीकार किया और महिलाओं के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की. (फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आकांक्षा ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि उन्हें दुख से ज्यादा निराशा हुई थी. वे कहती हैं, ‘दुख से ज्यादा, मुझे बहुत निराशा हुई. वही मेरे पास दोस्त बनने आई थी, इसलिए मुझे उम्मीद नहीं थी कि मामला इस तरह आगे बढ़ेगा. जब आप किसी के साथ नया रिश्ता बनाते हैं, तो आप उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रखते. वह नॉमिनेट होने पर नाराज हो गई, उसने मेरा राज सबके सामने खोल दिया. यह सही नहीं है. मेरे लिए यह दुख से ज्यादा निराशा का एहसास था.’ (फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
आकांक्षा इस घटना को धोखा नहीं मानतीं, क्योंकि उनका कहना है कि श्रेया के साथ उनकी दोस्ती अभी शुरुआती दौर में ही थी. वे कहती हैं, ‘मुझे कभी धोखा महसूस नहीं हुआ क्योंकि यह हमारी दोस्ती का शुरुआती दौर ही था. हम इतने करीब नहीं थे क्योंकि हम अभी-अभी मिले थे. हम बस यह देख रहे थे कि यह रिश्ता किस दिशा में जा रहा है, इसलिए धोखा जैसा कुछ नहीं था. आप किसी से यह उम्मीद नहीं करते कि वह सिर्फ गेम शो में बने रहने के लिए किसी के साथ ऐसा कुछ करेगा.’ (फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
आकांक्षा का श्रेया के बारे में आकलन काफी सख्त है. वे कहती हैं, ‘श्रेया घर में सबसे बुरी इंसान थी. मैं अब भी यही मानती हूं. वह बहुत मतलबी है.’ आकांक्षा ने बताया कि उनके बीच मनमुटाव इसलिए बढ़ गया, क्योंकि उन्हें घर में श्रेया के व्यवहार और शो के बाहर उसकी पर्सनैलिटी के बारे में जो बताया गया था, उनमें उन्हें विरोधाभास लगा.
(फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
आकांक्षा याद करते हुए कहती हैं, ‘वे घर के अंदर हम सभी से कहती थी कि हम जैसे हैं वैसे ही रहें, डिप्लोमैटिक न बनें और अपना असली रूप दिखाएं. हालांकि, उसका बॉयफ्रेंड मुझसे कहता था कि असल जिंदगी में श्रेया बिल्कुल मेरे जैसी है और हम बहुत अच्छी दोस्त बनेंगी. उसने कहा कि वह वैसी नहीं है, जैसा वह शो में दिखाती है.’
(फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
आकांक्षा ने श्रेया पर कहा, ‘इसका मतलब है कि वह ‘लॉक अप’ में नकली व्यवहार कर रही थी. वह सबको उपदेश दे रही है लेकिन खुद उसकी पर्सनैलिटी नकली है. वह एक बुरी इंसान है.’ आकांक्षा यह भी कहती हैं कि वह किसी रियलिटी शो में आगे बढ़ने के लिए किसी दूसरे कंटेस्टेंट के खिलाफ कभी भी इतनी निजी बात का इस्तेमाल नहीं करतीं. वे कहती हैं, ‘सिर्फ शो जीतने के लिए वो मेरा सबसे बड़ा राज बताने की हद तक चली गई. अगर कोई छोटी-मोटी बात होती तो मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन यह बहुत बड़ी बात थी. मैं किसी के साथ ऐसा कभी नहीं करती.’ (फोटो साभार: Instagram@akankshagkhanna)
















