Last Updated:
Sukesh Chandrasekhar Nora Fatehi Letter : जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक कथित हाथ से लिखी चिट्ठी के जरिए नोरा फतेही को लेकर कई सनसनीखेज दावे किए हैं. सुकेश ने आरोप लगाया कि नोरा उससे बार-बार जैकलीन फर्नांडीज को छोड़ने के लिए कहती थीं और दिन में कई बार फोन करती थीं. सुकेश ने यह भी दावा किया कि नोरा के लिए उसने करोड़ों रुपये खर्च किए थे. इन दावों के सामने आने के बाद दोनों एक्ट्रेसेज से जुड़ा पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया है.
सुकेश चन्द्रशेखर ने नोरा फतेही को लेकर कई दावे किए हैं.
नई दिल्ली. 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस नोरा फतेही से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. जेल में बंद सुकेश की कथित तौर पर नोरा को हाथ से लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर सामने आई है. इस चिट्ठी में सुकेश ने एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेहीपर कई गंभीर और हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं. उसने आरोप लगाया कि नोरा फतेही उसके और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के रिश्ते से जलती थीं.
ये चिट्ठी नोरा फतेही द्वारा हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इस विवाद से जुड़े मानसिक तनाव और भावुक होने की बात कहे जाने के बाद सामने आई है. एनडीटीवी ने इस चिट्ठी को असली बताया है, लेकिन इसमें किए गए सुकेश के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.
सुकेश का नोरा पर सनसनीखेज दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश ने अपने कथित पत्र में दावा किया कि नोरा उसे दिन में 10 बार तक फोन करती थीं और जैकलीन को छोड़ने के लिए कहती थीं. उसने लिखा कि नोरा उसे अपनी लाइफस्टाइल का पूरा खर्च उठाने के लिए भी मनाती थीं. सुकेश ने यह भी आरोप लगाया कि नोरा उसके साथ अपने कथित व्हाट्सऐप चैट में महंगे गिफ्ट्स को लेकर बात करती थीं. इनमें बिर्किन बैग, BMW और रेंज रोवर जैसी लग्जरी चीजों का जिक्र होने का दावा किया गया है.
सुकेश चंद्रशेखर की नोरा को चेतावनी
इतना ही नहीं, सुकेश ने चिट्ठी में दावा किया कि उसने नोरा को मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे. उसने नोरा से ‘पीड़ित’ होने का कथित नाटक बंद करने को कहा और उनके बीच उस समय हुई बातचीत को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी. चिट्ठी के आखिर में सुकेश ने नोरा को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे उकसाया न जाए. उसने यह भी दावा किया कि उसके पास कुछ और सबूत मौजूद हैं.
नोरा-जैकलीन का नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा
आपको बता दें कि नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और एक्सटॉर्शन मामले में सामने आया था. नोरा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई बार पूछताछ की है. 2021 में नोरा को इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी.
नोरा खुद को बता रही हैं पीड़ित
वहीं, नोरा लगातार खुद को इस मामले में पीड़ित बताती रही हैं और किसी गलत काम में शामिल होने से इनकार करती रही हैं. हाल ही में उन्होंने इस पूरे विवाद के कारण हुए इमोशनल तनाव के बारे में भी बात की थी. नोरा ने बताया था कि इस मामले की वजह से उन्हें काफी काम गंवाना पड़ा और वह खुद को अकेला महसूस करती थीं. दूसरी ओर, जैकलीन फर्नांडीज इस मामले में आरोपी बनाई गई हैं. मई 2026 में ED ने उनकी सरकारी गवाह बनने की मांग का विरोध करते हुए अदालत में कहा था कि एजेंसी के पास उनके खिलाफ काफी सबूत हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें
![]()











