Last Updated:
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच एक्ट्रेस मानसी पारेख की कैलाश यात्रा की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इस आध्यात्मिक सफर की झलक शेयर की, जिसमें 20 किलोमीटर की ऊंचाई वाली पैदल यात्रा से लेकर घोड़े पर सवार होकर आखिरी हिस्सा तय करने तक का अनुभव दिखाया. मानसी ने बताया कि कैलाश के पूर्वी छोर के दर्शन के बाद उन्हें बेहद शांति महसूस हुई और लगा कि उनकी पूरी यात्रा सार्थक हो गई.
मानसी पारेख का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. अभिनेत्री मानसी पारेख ने हाल ही में कैलाश की आध्यात्मिक यात्रा पूरी की हैं. शनिवार को उन्होंने अपनी इसी यात्रा की झलक शेयर की. साथ ही, उन्होंने बताया कि यह उनके अब तक के सबसे खास अनुभवों में से एक है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की झलक शेयर की, जिसमें उन्होंने ऊंचाई पर 20 किमी पैदल चलने, बारिश का सामना करने और आखिर में घोड़े पर सवार होकर आखिरी हिस्से तक जाने को याद किया.
जारी किए गए वीडियो में अभिनेत्री मानसी पारेख कहती हैं, ‘इस ठंड के मौसम में, बिना अलार्म के, मैं सुबह 5 बजे उठी क्योंकि मैं बहुत उत्साहित थी. हाई एल्टीट्यूड पर नाक में कैस्टर ऑयल लगाना बहुत जरूरी है, नहीं तो नाक से खून निकलने लगता है. पहाड़ों में कोई मेकअप काम नहीं करता, सिर्फ एक चीज मायने रखती है, वो है ढेर सारा सनब्लॉक.’
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपना नाश्ता हैवी किया है, क्योंकि पहाड़ों में चढ़ने के साथ-साथ अपना बैकपैक भी उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘नाश्ते के बाद हम बस की तरफ निकल पड़े और अचानक, हमने देखा कि मौसम बहुत खराब है. ऐसा लग रहा है कि बारिश होने वाली है.’
अभिनेत्री ने यात्रा के बारे में बताते हुए कहा, ‘हम यमद्वारा से अपनी यात्रा शुरू करते हैं. इसका सांकेतिक मतलब है कि आप अपनी सारी शिकायतों और परेशानियों को, सब कुछ भूल जाते हैं और अपने नए आध्यात्मिक स्वरूप की ओर चलते हैं. इस साल तिब्बती कैलेंडर के अनुसार घोड़े का वर्ष है, जिसका मतलब है कि इस साल कैलाश यात्रा करना 13 बार यात्रा करने के बराबर है.’
View this post on Instagram
![]()










