Last Updated:
माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया संग इंटीमेट सीन की वजह से विनोद खन्ना विवादों में रहे थे. जाहिर है कि फिल्मों में इंटीमेट सीन दर्शकों को जितने लुभावने लगते हैं, उन्हें शूट करना उतना ही मुश्किल होता है. हीरोइन-हीरो के बीच रजामंदी होने के अलावा उनका सहज होना भी जरूरी होता है, ताकि सेट पर असामान्य स्थिति पैदा न हो जाए. अब दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने बताया कि कैसे इंटीमेट सीन की शूटिंग के बाद एक हीरोइन को गहरा सदमा लगा था.
अन्नू कपूर ने इंटीमेट सीन शूट करने में होने वाली दिक्कतों पर भी बात की थी. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में इंटीमेट सीन शूट करते वक्त ऐसे कई वाकये हुए हैं, जब मेल एक्टर बहक गए थे. वे डायरेक्टर के ‘कट’ बोलने के बाद भी हीरोइन को छूते या चूमते रहे. रेखा, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया जैसी बड़ी हीरोइनों ने सेट पर इसका सामना भी किया है. अब अन्नू कपूर ने एक घटना का जिक्र किया, जब इंटीमेट सीन के बाद एक एक्ट्रेस इतनी बुरी तरह डर गई थी कि वो दो दिन तक अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकली.
अन्नू कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया कि इंटीमेट सीन शूट करते वक्त एक्टर्स किस तरह की चुनौतियों का सामना करते है? पुराने दौर में जब फिल्म सेट पर इंटीमेट कोऑर्डिनेटर नहीं होते थे, तब ज्यादा दिक्कत आती थी. अन्नू कपूर ने दावा किया कि उन्होंने ऐसे सीन के दौरान एक्टर को उत्तेजित होते और कुछ मामलों में हालात का फायदा उठाते देखा है.
इंटीमेट सीन के वक्त उत्तेजित हो जाते हैं एक्टर
अन्नू कपूर ने कहा था, ‘मैंने देखा है कि इंटीमेट सीन के दौरान एक्टर उत्तेजित हो जाते हैं और डायरेक्टर के ‘कट’ बोलने पर भी नहीं रुकते. कई लोग ऐसी स्थितियों का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया.’ उन्होंने एक खास घटना का जिक्र किया जिसमें एक मेल एक्टर और एक्ट्रेस शामिल थे. वह एक्टर एक इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान बहक गया और कथित तौर पर डायरेक्टर के ‘कट’ बोलने के बाद भी सीन जारी रखा.
जब बहक गया एक्टर
अन्नू कपूर ने आरोप लगाया, ‘ऐसे ही एक सीन के दौरान हीरो बहक गया. ‘कट’ बोलने के बाद भी वह नहीं रुका. एक्ट्रेस को उससे छूटने और भागने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा. वह इतनी बुरी तरह डर गई थी कि दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली.’ अन्नू कपूर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एक्ट्रेस उनकी बात की पुष्टि कर सकती है, मगर उन्होंने इसमें शामिल दोनों एक्टर की पहचान उजागर नहीं की.
रिहर्सल के दौरान हालात का उठाते थे फायदा
अन्नू कपूर ने बताया कि पुराने वक्त में इंटीमेट सीन कैसे शूट किए जाते थे. वे बोले, ‘आज इंटीमेटसी कोऑर्डिनेटर’ सीमाएं तय करने और इंटीमेट सीन के दौरान एक्टर्स को सहज महसूस कराने में मदद करते हैं. वे इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों में नहीं हुआ करते थे. उन्होंने कहा था, ‘हमारे समय में कोई इंटीमेटसी कोच नहीं होते थे. ऐसे पल भी आते थे जब लोग रिहर्सल के दौरान हालात का फायदा उठाने की कोशिश करते थे. कई बार मैंने अपने को-एक्टर से भी पूछा है कि क्या आप ठीक हैं?’
स्क्रिप्ट में प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग सीन था
अन्नू कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘7 खून माफ’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम का भी जिक्र किया, जिसमें एक इंटीमेट सीन चर्चा का विषय बन गया था. अन्नू कपूर की मानें, तो स्क्रिप्ट में एक किसिंग सीन था, लेकिन प्रियंका चोपड़ा उसे करने में सहज नहीं थीं. उन्होंने बताया कि विशाल भारद्वाज का मानना था कि कहानी के लिए वह सीन जरूरी है, लेकिन जब टीम ने उन्हें बताया कि चोपड़ा सहज नहीं हैं, तो उन्होंने कोई विवाद खड़ा नहीं किया.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
![]()











