Last Updated:
90 के दशक में जब बात दर्दभरे नगमों की हो ‘अब है नींद किसे अब है चैन कहां’ तुरंत जेहन में आ जाता है. समीर के जज्बातों से भरे बोलों को जब संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने अपनी धुन दी, तो यह गाना सीधा प्रेमियों के दिलों में उतर गया. कुमार सानू और अलका याग्निक की मखमली आवाज ने टूटे दिलों के दर्द को जिस खूबसूरती से पर्दे पर उतारा, उसने इस नगमे को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया.
31 साल से सुपरहिट है शाहरुख खान और रवीना टंडन का दर्दभरा गाना. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
नई दिल्ली. साल 1995 में आई शाहरुख खान और रवीना टंडन की फिल्म ‘जमाना दीवाना’ रिलीज हुई थी. भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन इसका ‘अब है नींद किसे अब है चैन कहां’ हिंदी सिनेमा के सबसे दर्दभरे में गानों में गिना जाता है. 90 के दशक में जब भी किसी टूटे दिल या तड़पते प्यार का जिक्र होता, तो यह गाना हर प्रेमी की जुबान पर आ जाता था.
इस गाने को नदीम-श्रवण ने जोड़ी ने रूहानी धुन से सजाया था, जबकि इस सॉन्ग को समीर ने लिखा था. कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था. रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जमाना दीवाना’ में शाहरुख खान और रवीना टंडन की लीड किरदारों में थे. फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा और टीनू आनंद जैसे सितारे भी शामिल थे. रोमांस और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 22 जुलाई 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मगर यह दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाने में नाकाम साबित रही.
क्या है ‘जमाना दीवाना’ फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी में देखने को मिलता है कि सूरज प्रताप सिंह (शत्रुघ्न सिन्हा) और मदनलाल मल्होत्रा (जितेंद्र) कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन सुंदर (टीनू आनंद) की चालाकियों की वजह से दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों के जवान बच्चे राहुल (शाहरुख खान) और प्रिया (रवीना टंडन) एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं.
प्यार में तड़प उठे हीरो-हीरोइन
सुपरहिट रहा नदीम-श्रवण का म्यूजिक
शाहरुख खान और रवीना टंडन की फिल्म जमाना दीवाना बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई और इसे एक फिल्म का टैग मिला. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने भारत में 4.67 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वर्ल्डवाइड फिल्म की टोटल कमाई 6.98 करोड़ रुपये रही. भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई न कर सकी हो, लेकिन नदीम-श्रवण का म्यूजिक सुपरहिट रहा.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
![]()










