Last Updated:
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ पर बंगाली महानायक उत्तम कुमार को याद किया. 3 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार की 100वीं जयंती है. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी एक बेहद खास याद साझा की.
पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को किया याद.
नई दिल्ली. बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की लोकप्रियता सिर्फ उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम में महानायक उत्तम कुमार को याद किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान अभिनेता उत्तम कुमार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उत्तम कुमार की जन्म-शताब्दी का जिक्र करते हुए उनके अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा, सहज व्यक्तित्व और संघर्ष से भरे शुरुआती दिनों को याद किया.
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ ही दिनों में, 3 सितंबर को, हम महानायक उत्तम कुमार की जन्म-शताब्दी मनाएंगे. वह एक वर्सेटाइल एक्टर थे, जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में रच-बस गए. फिल्म लवर्स का मानना है कि सत्यजीत रे ने फिल्म ‘नायक-द हीरो’ की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी. सत्यजीत रे ने कहा था कि उनमें गरिमा के साथ-साथ अद्भुत भावनात्मक गहराई भी थी. किरदार को जीवंत बनाने के लिए वह बहुत मेहनत करते थे.’
प्रधानमंत्री मोदी ने महानायक को किया याद
पीएम मोदी ने उत्तम कुमार के व्यक्तित्व के दूसरे पहलुओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘उत्तम कुमार अपनी सहजता के साथ ही समाजसेवा के लिए भी जाने जाते थे. उनके जीवन से कभी भी हार न मानने की एक और बड़ी सीख भी मिलती है. उनकी शुरुआती फिल्में ज्यादा नहीं चलीं, लेकिन उन्होंने अपने काम पर फोकस बनाए रखा. इसी का परिणाम था कि उन्होंने इतनी ऊंचाई हासिल की.’
पीएम मोदी ने शेयर की खास यादें
प्रधानमंत्री ने उत्तम कुमार से जुड़ी अपनी एक निजी याद भी साझा की. उन्होंने कहा, ‘मुझे ध्यान है कि जब मैं कोलकाता में रोड शो कर रहा था, तो मैं उत्तम कुमार के घर के सामने से भी गुजरा था. वहां मुझे एक व्यक्ति ने उनकी एक तस्वीर भी भेंट की थी. मैं एक बार फिर महानायक उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. वे हमेशा हम सब के दिलों पर राज करते रहेंगे.’
3 सितंबर को उत्तम कुमार की 100वीं जयंती है
उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर 1926 को कलकत्ता में हुआ था और उनका असली नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था. उन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत 1948 में आई फिल्म ‘दृष्टिदान’ से की. शुरुआती दौर में उनकी कई फिल्में खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं और उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ा. बंगाली एक्ट्रेस सुचित्रा सेन के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
![]()











