Last Updated:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. ये कपल अक्सर अपने रोमांटिक अंदाज से कपल गोल्स देते नजर आते हैं.हाल ही में दोनों के लास वेगास में मस्ती भरी शाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. प्रियंका और निक बैकस्ट्रीट बॉयज के कॉन्सर्ट में पहुंचे, जहां दोनों ने जमकर गाने गाए और डांस किया. इस दौरान के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर हर तरफ इस वीडियो के ही चर्चे हो रहे हैं. कपल हाल ही में लास वेगास में बैकस्ट्रीट बॉयज के कॉन्सर्ट में गए थे.इस दौरान दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. कॉन्सर्ट से प्रियंका और निक के कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. सा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों ही गानों की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ गजब की बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों 29 अगस्त को लास वेगास के मशहूर स्पेयर में आयोजित बैकस्ट्रीट बॉयज के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. इस कॉन्सर्ट में निक के भाई जो जोनस और केविन जोनस भी अपने दोस्तों के साथ शामिल हुए.
बालकनी में प्रियंका और निक ने जमाया रंग
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का जो वीडियो सामने आ रहा है, उसमें दोनों एक बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों बैकस्ट्रीट बॉयज के हिट गानों पर झूमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.इस कॉन्सर्ट में दोनों ने खुलकर एंजॉय किया और वहां मौजूद लोगों के साथ गाने भी गुनगुनाए. एक वीडियो में दोनों मशहूर गाना ‘आई वॉन्ट इट दैट वे’ पर जमकर थिरकते नजर आए. प्रियंका जहां सफेद रंग की स्टाइलिश हॉल्टर नेक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं निक ने सफेद टी-शर्ट, मैचिंग शर्ट और ब्लैक जींस पहन रखी थी.
भा गईं दोनों केमिस्ट्री
वीडियो में प्रियंका और निक का मस्ती भरा अंदाज देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे, इस वीडियो पर लोग इस कपल की केमिस्ट्री के मुरीद हो गए हैं. यंका और निक के अलावा जो जोनस और केविन जोनस भी इस कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. दोनों अपने दोस्तों के साथ बैकस्ट्रीट बॉयज की लाइव परफॉर्मेंस का मजा लेते दिखाई दिए. वीडियो और तस्वीरों में जोनस परिवार काफी रिलैक्स मूड में नजर आया. सभी ने मिलकर कॉन्सर्ट का खूब आनंद लिया और संगीत से भरी इस शाम को यादगार बनाया.
बता दें कि बात प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट की करें तो एक्ट्रेस के पास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट हैं.वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी खास रोल में नजर आने वाले हैं. एक्शन और एडवेंचर से भरपूर ये फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है..
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
![]()














