Last Updated:
शम्मी कपूर का करियर 1971 में ‘अंदाज’ के बाद सपोर्टिंग रोल में शिफ्ट हो गया. राजेश खन्ना के कैमियो और ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ गाने ने फिल्म को हिट बनाया. किशोर कुमार की आवाज भी इस फिल्म के लिए वरदान साबित हुई. चलिए पूरा किस्सा बताते हैं.
यूं तो कपूर खानदान में कई सुपरस्टार ने जन्म लिया. पृथ्वीराज कपूर के खानदान में राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर से लेकर रणबीर कपूर जैसे टैलेंटिड सितारे हुए. इनकी बेटियां करिश्मा हो या करीना दोनों ने भी खूब नाम कमाया. ऐसे ही एक नाम है शम्मी कपूर का. जिन्होंने हिंदी सिनेमा में 1950s-60s में काम किया और मजबूत स्टार इमेज बनाई.
शम्मी कपूर का करीब 5 दशक का करियर रहा जहां उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया. शम्मी कपूर का जीवन ज्योति फिल्म से फ्लॉप डेब्यू हुआ था. लेकिन कुछ फ्लॉप के बाद उन्हें तुमसा नहीं देखा से ऐसी सफलता मिली कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आगे चलकर उन्होंने प्रोफेसर, दिल तेरा दीवाना, चाइन टाउन, राजकुमार, कश्मीर की कली, जानवर से लेकर प्रिंस जैसी फिल्मों में काम किया. (तस्वीर साभार: IMDB)
मगर साल 1971 में शम्मी कपूर के करियर ने ऐसा मोड़ लिया कि वह फिर सपोर्टिंग रोल्स में ही शिफ्ट हो गए. साल 1971 में ‘अंदाज’ उनकी आखिर फिल्म थी जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया. इसके बाद वह सपोर्टिंग रोल में ही दिखलने लगे. जैसे- परवरिश, प्रेम रोग, विधाता, हीरो, सोहनी माहिवाल से लेकर रॉकस्टार.(तस्वीर साभार: IMDB)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘अंदाज’ फिल्म की बात करें तो साल 1971 की ये एक हिट फिल्म थी. जिसमें राजेश खन्ना के एक कैमियो ने आग लगा दी थी. फिल्म को शोले बनाने वाले रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी सलीम-जावेद और गुलजार-सचिन भौमिक ने लिखी थी. फिल्म में राजेश खन्ना के अलावा सिमी ग्रेवाल का भी कैमियो था. (तस्वीर साभार: फिल्म का पोस्टर)
‘अंदाज’ की खास बात ये थी कि फिल्म चली थी राजेश खन्ना के स्टारडम की आंधी की वजह से. मेकर्स भी इस बात को अच्छे से जानते थे. तभी तो पोस्टर्स पर लीड चेहरों से बड़े बड़े फोटो काका के देखने के मिले थे. (तस्वीर साभार: फिल्म का पोस्टर)
ये वही फिल्म है जिसमें ब्लॉकबस्टर गाना ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ था. ये एक गाना ही ‘अंदाज’ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ. 70s में राजेश खन्ना की दीवानगी हद से पार थी. बैक टू बैक हिट दे रहे काका का फायदा मेकर्स ने भी उठाया और कैमियो वाली रणनीति काम आई. (तस्वीर साभार: फिल्म का पोस्टर)
फैंस पर ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ का फितूर सिर चढ़कर बोल रहा था. गाने को किशोर कुमार ने गाया था. राजेश खन्ना पर फिल्माए गए गीत ने धमाल मचा दिया था. राजेश खन्ना का चंद मिनट के सीन ने लीड रोल में शम्मी कपूर को फीका कर दिया था. इसके बाद वह हमेशा हमेशा के लिए सपोर्टिंग रोल में शिफ्ट हो गए. (तस्वीर साभार: फिल्म का पोस्टर)
‘अंदाज’ फिल्म हेमा मालिनी के करियर के लिए भी अहम थी. फिल्म में शंकर-जयकिशन का म्यूजिक था तो हसरत जयपुरी ने बोल लिखे थे. बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म सफल रही थी. (तस्वीर साभार: फिल्म का पोस्टर)










