Last Updated:
India’s most profitable film of 2026: साल 2026 में कई सुपरस्टार्स की फिल्म रिलीज हुई. मगर एक फिल्म इन सबमें आगे निकली वो थी बिना किसी सुपरस्टार वाली फिल्म. जिसने धुरंधर 2 और टॉक्सिक जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.
साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी. इस लिस्ट में साउथ से लेकर हिंदी तक की कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें रणवीर सिंह से लेकर सुपरस्टार यश तक नजर आए. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सभी सुपरस्टार को एक साधारण सा बिना पहचान रखने वाला एक्टर मात दे गया. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)
दरअसल साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म में न तो कोई ग्लैमर है. न ही कोई खान न ही कोई सुपरस्टार. इस फिल्म ने धुरंधर, टॉक्सिक, आवारापन 2 से लेकर तमाम बड़ी फिल्मों को मुनाफा कमाने के मामले में धूल चटाई है. दरअसल हम बात कर रहे हैं धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)
‘हनुमान अंश’ का न तो कोई लंबा चौड़ा प्रमोशन किया गया न ही कोई रियलिटी शो में हीरो व मेकर्स इसे प्रमोट करने के लिए पहुंचे. मगर जब 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई तो लोगों के दिल दिमाग में रम गई. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करोली बाबा पर बनी है. ये इस साल की सबसे बड़ी हिट और 2000 फीसदी प्रॉफिट कमा चुकी मूवी बन चुकी है. वर्ड-माउथ के दम पर हिट हुई फिल्म अभी तक बजट से 21 गुना कमाई कर चुकी है. जिसे राइटर और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)
‘हनुमान अंश’ की कास्ट की बात करें तो इसमें चंदन आनंद और शोभिनव सत्या जैसे कलाकार नजर आए. बिना किसी शोर-शराबे के थिएटर में 7 अगस्त को ‘हनुमान अंश’ रिलीज हुई. शुरुआत में इस फिल्म को लेकर कोई हलचल नहीं थी. इसे तो फ्लॉप ही मानाजा रहा था. लेकिन दूसरे हफ्ते तक आते आते इस फिल्म ने कमाल दिखा दिया. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)
एग्जिबिटर्स को ‘हनुमान अंश’ की डिमांड के चलते शोज को बठाना पड़ा. देखते ही देखते 2 करोड़ में बनी फिल्म ने भारत में अब तक 42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. धीरे धीरे ये 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है. बाजार पंडितों का कहना है कि अगर ये फिल्म ऐसे ही बढ़ती रही तो ये 100 करोड़ भी कमा सकती है. इसी के साथ ये इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)
‘हनुमान अंश’ ने 2000% का मुनाफा हासिल किया है. जल्द ही ये आंकड़ा 5 हजार प्रतिशत तक में भी बदल सकता है. इसका मतलब ये है कि ये इसने बड़े बजट की धुरंधर 2, आवारापन और अन्य फिल्मों को भी धूल चटा दी है. धुरंधर 2 का बजट 125 करोड़ रुपये था. इसे बॉक्स ऑफिस पर 1000 प्रतिशत का मुनाफा मिला था. वहीं 30 करोड़ रुपये में बनी आवारापन 2 ने 450% का प्रॉफिट हासिल किया था. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)
हनुमान अंश फिल्म लक्ष्मण दास की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्हें अध्यात्म मिला और वह लक्ष्मण दास से नीम करोली बाबा बन गए. फिल्म को स्वंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है. फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी एस, नम्रता जीएस और अनुप्रिया ए नागर हैं. हनुमान अंश का फाइनल बॉक्स ऑफिस आना अभी बाकी है. थिएटर्स में लोगों का प्यार इसे अभी भी मिल रहा है. (तस्वीर: Insta/hanumanansh)










