लखनऊ/ एबीएन न्यूज। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता आरडीएसओ के महानिदेशक श्री प्रभास दनसाना ने की।
समारोह में प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने उनके सेवाकाल के दौरान संगठन के प्रति योगदान एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपर महानिदेशक, आरडीएसओ, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित आरडीएसओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()












