Last Updated:
सिंगर बादशाह ने ईशा रिखी से शादी के 5 महीने बाद तलाक का ऐलान किया है. उन्होंने मार्च में एक निजी सेरेमनी में शादी की थी. हालांकि, जुलाई में बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में खटास की खबरें आने लगी थीं.
बादशाह ने 5 महीने पहले ईशा रिखी से शादी की थी.
नई दिल्ली: सिंगर बादशाह ने ईशा रिखी से शादी के 5 महीने बाद तलाक का ऐलान किया है. उन्होंने मार्च में एक निजी सेरेमनी में शादी की थी. हालांकि, जुलाई में बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में खटास की खबरें आने लगी थीं. उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अबह तलाक की पुष्टि की है. सिंगर ने शेयर किए पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अपील करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.
बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम अपील करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं.’ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.’ हाल में एक्ट्रेस की मां पूनम रिखी ने भी कर्मा के बारे में कई पोस्ट शेयर किए थे. ईशा रिखी ने जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी.
तलाक की यह घोषणा उन अफवाहों के ठीक बाद आई है, जिनमें कहा जा रहा था कि ईशा रिखी ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट हो सकती हैं. बादशाह की शादी पहले जैस्मीन मसीह से हुई थी. यह कपल अलग हो गया और 2020 में उनका तलाक हो गया. उनकी एक बेटी है, जिनका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. उनका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
![]()










