Last Updated:
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर केस से सनसनी मच गई है. इस हत्या के बाद पुलिस ने मामले में कथित तौर पर शामिल दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया. पूरे मामले में अंकित बालियान का एक गाना चर्चा का केंद्र बना हुआ है. ये गाना ‘कोर्ट में गोली’ है जिसपर 59 मिलियन व्यूज हैं.
अंकित बालियान के इस गाने पर 59 मिलियन व्यूज हैं.
नई दिल्ली. हरियाणवी संगीत की दुनिया में अपनी आवाज और अंदाज से पहचान बनाने वाले सिंगर अंकित बालियान की हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई इस हत्या के बाद पुलिस ने मामले में शामिल दो शूटर्स को एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटर गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. वहीं, हत्या के अगले दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें गोगी गैंग ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. इस पोस्ट में अंकित के एक पुराने गाने का भी जिक्र किया गया था जो सिंगर की मौत की वजह बना.
अंकित बालियान की हत्या मामले में उनका गाना ‘कोर्ट में गोली’ एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है. अंकित बालियान का यह गाना कुछ साल पहले रिलीज हुआ था और हरियाणवी संगीत प्रेमियों के बीच इसे काफी पसंद किया गया. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इसे अब तक करीब 5.9 करोड़ यानी 59 मिलियन बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया और यूट्यूब के दौर में किसी रीजनल सिंगर के गाने का इतने बड़े लेवल पर पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.
गाने पर करोड़ों में है व्यूज
‘कोर्ट में गोली’ अपने नाम की वजह से भी शुरुआत से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ था. हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में देसी भाषा, दबंग अंदाज और अपराध की दुनिया से जुड़े संदर्भों का इस्तेमाल अक्सर देखने को मिलता है. अंकित के इस गाने में भी ऐसा ही तीखा तेवर नजर आता है. यही वजह है कि गाने के बोल और इसका टाइटल लोगों के बीच आसानी से याद रह जाने वाला बन गया.
अंकित ने खरीदे थे गाने के राइट्स
अंकित बालियान के इस गाने ने उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. ये गाना कई साल पहले रिलीज हुआ था. इस गाने को 59 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. अंकित बालियान के साथ म्यूजिक वीडियो में फिजा चौधरी भी हैं. इस गाने के बोल राहुल पुट्ठी ने लिखे थे और गाने को आवाज भी राहुल पुट्ठी और आशू ट्विंकल ने दी थी. अंकित बालियान का इसके बोल और म्यूजिक से कोई लेना-देना नहीं था. अंकित बालियान और फिजा चौधरी ने इस म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग की थी.
अंकित बालियान ने ये गाना राहुल पुट्ठी से 55000 रुपए में खरीदा था और वत्स कंपनी को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया था. गोगी गैंग ने इस गाने को गोगी की हत्या से जोड़कर देखा और इस गाने को अपने गैंग के सदस्य के अपमान की तरह लिया. गोगी गैंग की तरफ से अंकित बालियान को धमकी भी दी गई थी जिसकी सफाई में उन्होंने कहा था कि उन्होंने सिर्फ गाने में एक्टिंग की थी. इस गाने के बोल और म्यूजिक से उनका कोई लेना-देना नहीं था.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
![]()










