Last Updated:
अभिनेत्री श्यामा ने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया. उन्होंने फली मिस्त्री से शादी की और 10 साल तक इसे छिपाए रखा. 2017 में उनका निधन हो गया. चलिए आपको श्यामा की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगियों से रूबरू करवाते हैं. साथ ही, जानिए उनके बेटे अब क्या करते हैं.
ये कहानी है खुर्शीद अख्तर की. साल 1935 में जन्मी एक खूबसूरत लड़की. जिसकी किस्मत उसे लाहौर से मुंबई ले आई. बचपन में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया और आगे चलकर लीड रोल भी निभाए. जब प्यार हुआ और शादी के बंधन में बंध गई तो सिर्फ करियर के खातिर अपनी शादी लोगों से छिपाकर रखी. वह किसी भी कीमत पर अपना करियर नहीं छोड़ना चाहती थीं. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)
दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस श्यामा की. जिन्होंने छू मंतर, भाई-भाई, माई-बाप, छोटी बहन, राज की बात, जानवर से लेकर मस्ताना जैसी फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस श्यामा को कुछ लोग उनके नाम की वजह से हिंदू समझते थे. लेकिन वह लाहौर की मुस्लिम परिवार में जन्मीं. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)
खुर्शीद अख्तर से श्यामा बनीं एक्ट्रेस ने 40 के दशक में मुंबई में कदम रखा. बचपन में ही फिल्मों में काम शुरू कर दिया था. आगे चलकर उन्हें हिंदी और पंजाबी फिल्मों में खूब शोहरत मिली. 50-60 के दशक में वह किसी पहचान की मोहताज नहीं थी. उन्होंने करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया था. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)
Add News18 as
Preferred Source on Google
श्यामा को शारदा, भाभी, बरसात की रात, तराना, आर-पार, मिलन, सावन भादो और हथियार जैसी फिल्मों से खूब नेम-फेम मिला. मगर 1989 में हथियार फिल्मों के बाद उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया. लीड रोल के अलावा उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर स्पोर्टिंग रोल ही प्ले किए. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)
श्यामा की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही. उन्होंने 1953 में मशहूर छायाकर फली मिस्त्री के साथ शादी की.दोनों को सजा फिल्म पर साथ में काम करने के दौरान प्यार हो गया. खुद मुस्लिम तो उनके पति पारसी थे. फली मिस्त्री ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया था. कहते हैं कि मिस्त्री ने ही इंडस्ट्री को कैमरामैन के महत्व को बताया. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)
श्यामा ने फली मिस्त्री के साथ अपनी शादी को 10 साल तक छिपाकर रखा था. उन्हें डर था कि अगर शादी की बात लाइमलाइट में आ गई तो उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा. ये वो जमाना था जब माना जाता था कि शादी व बच्चों के बाद एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता है. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)
मगर जब श्यामा मां बनने वाली थीं तो उनकी शादी की खबर सबके सामने आईं. दोनों दो बेटे फारुख और रोहिन व एक बेटे शिरीन के पैरेंट्स बने. पति फली मिस्त्री की साल 1979 में निधन हो गया था. लेकिन श्यामा ने हमेशा मुंबई में ही रहने का फैसला लिया. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)
श्यामा का फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते 14 नवंबर 2017 को 82 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके बड़े बेटे फारुख मिस्त्री भी पिता की तरह सिनेमैटोग्राफर हैं जिन्होंने साल 2018 में अंग्रेजी में कहते हैं के लिए काम किया था. वह FTII से ग्रेजुएट हैं. (फोटो साभार: IMDb व फिल्म के दृश्य)










