Last Updated:
साल 2026 का आखिरी दौर बॉलीवुड के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. इस साल के आखिरी 4 महीनों में कई सुपरस्टार्स की बड़ी बजट फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं. इन फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच काफी लंबे समय से बज बना हुआ है. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर दस्तक देने वाली है. इस पौराणिक कथा पर नितेश तिवारी ने पानी की तरह पैसा बहाया है. सितारों की टोली के साथ आ रही ‘रामायण’ को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह है. लेकिन अगर आपको लग रहा है कि ‘रामायण’ इस साल का आखिरी सरप्राइज है तो ऐसा नहीं है.
नई दिल्ली. एक तरफ नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज है. फिल्म में रणबीर कपूर को श्री राम के रूप में देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं. वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. फिल्म रवि दुबे को लक्ष्मण और सनी देओल को हनुमान के रोल में कास्ट किया गया है. अब फिल्म की स्टारकास्ट इतनी दमदार है तो दर्शकों का एक्साइटेड होना भी तो बनता है.
जहां एक तरफ ‘रामायण’ को लेकर बज है, वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं. जहां ‘रामायण’ दिवाली पर दस्तक देगी तो वहीं ‘किंग’ क्रिस्मस पर रिलीज के लिए तैयार है. इन दोनों बड़ी फिल्मों के अलावा भी इस साल के आखिरी 4 महीने में थिएटर्स में नई रिलीज की झड़ी लगने वाली है.
इस लिस्ट की शुरुआत में सबसे पहला नाम उस फिल्म का है जो ओटीटी के बाद अब बड़े पर्दे पर धाक जमाने को तैयार है. ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है, क्योंकि फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया, अपराध, सत्ता और बदले की कहानी देखने को मिलेगी. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकार अपने सबसे पॉपुलर किरदारों में एक बार फिर लौटने वाले हैं. सीरीज की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं. ये 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है. फिल्म का नाम ही इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता पैदा करने के लिए काफी है. करीना और पृथ्वीराज जैसे दमदार कलाकारों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. इस फिल्म में करीना कपूर पुलिस अफसर के रोल में दिखने वाली हैं.
अजय देवगन और तब्बू की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा और आखिरी अध्याय भी रिलीज के लिए तैयार है. ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि तब्बू और श्रिया सरन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. पिछली दोनों फिल्मों ने अपनी रहस्यमयी कहानी, रोमांच और जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे रखा था. ऐसे में तीसरी फिल्म से भी कहानी को एक नए स्तर पर ले जाने की उम्मीद की जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म त्योहारी सीजन में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग हासिल कर सकती है. ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में आई थी और अब इसका तीसरा पार्ट 4 साल के इंतजार के बाद आ रहा है.
वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट- सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और सारा अली खान की ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक अलग तरह की सिनेमाई दुनिया पेश करने वाली फिल्म मानी जा रही है. फिल्म का टाइटल ही जंगल और रहस्य से जुड़ी कहानी की ओर इशारा करता है. सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन इमेज और फिल्म की रहस्यमयी पृष्ठभूमि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. तमन्ना भाटिया और सारा अली खान की मौजूदगी फिल्म को और खास बनाती है. फिल्म 25 सितंबर या दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने की संभावना है.
फैमिली फिल्मों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में एक नई जोड़ी को पेश करने जा रहे हैं. आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की जोड़ी फिल्म में नजर आने वाली. दोनों पहली बार साथ दिखेंगे. फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों में अलग तरह के किरदार और कहानियां चुनने के लिए जाने जाते हैं, वहीं शर्वरी ने भी कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है.
अजय देवगन, संजय दत्त और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘रेन्जर’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में शामिल है. फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त जैसे दो अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी इसे खास बनाती है. दोनों कलाकार पर्दे पर दमदार और गंभीर भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. तमन्ना भाटिया की मौजूदगी फिल्म में एक अलग आयाम जोड़ती है. ‘रेन्जर’ के टाइटल से फिल्म के एक्शन और रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद की जा सकती है.
आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन और अनिल कपूर जैसे कलाकारों से सजी ‘चामुंडा’ दिसंबर 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है. फिल्म के नाम से ही इसमें पौराणिक और रहस्यमयी तत्वों की संभावना नजर आती है. आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आएगी. 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म बड़े बजट के सिनेमाई अनुभव, शानदार सीन्स और दमदार अभिनय का प्रॉमिस करती है.










