Last Updated:
मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में सिर्फ एक गाना है जो अंत में आएगा. यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. 53 साल पहले कुछ इसी तरह मेघना गुलजार के पिता गुलजार ने भी एक फिल्म बनाई थी. जोकि क्राइम ड्रामा थी.
हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म दायरा का ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमार लीड रोल में नजर आए. ये फिल्म एक केस पर आधारित है जहां महिला को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया है. अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें कोई गाना नहीं होगा.
मेघना गुलजार से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन खबरों का खंडन किया. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म में एक गाना है. जोकि फिल्म के अंत में आएगा. मतलब ये कि फिल्म में कोई जगह नहीं थी. इसलिए मेकर्स ने सिर्फ एक गाना रखा और वो भी अंत में डाला किया है.
मेघना, फेमस हस्ती, उर्दू कवि, लिरिसिस्ट, ऑथर, स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर गुलजार की बेटी हैं. गुलजार ने भी 53 साल पहले एक सेंसिटिव क्राइम ड्रामा बनाई थी. जिसकी खूब तारीफ हुई थी. फिल्म में विनोद खन्ना जैसे सितारे भी थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ये बात है साल 1973 की. गुलजार ने अचानक नाम की फिल्म बनाई. जिसे ख्वाजा अहमद ने लिखा. गुलजार को इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला. गुलजार खुद फेमस लिरिसिस्ट हैं लेकिन उन्होंने खुद की निर्देशन में बनी फिल्म में एक भी गाना नहीं डाला.
अचानक फिल्म साल 1958 के मर्डर केस KM नानावटी vs महाराष्ट्र सरकार से प्रेरित था. जिसमें कोई गाना नहीं था. बस बैकग्राउंड स्कोर था जिसे वसंत देसाई ने बनाया था. अब 53 साल बाद गुलजार की बेटी मेघना दायरा फिल्म ला रही हैं और ये भी एक सेंसिटिव क्राइम ड्रामा है. जिसमें कोई गाना नहीं है. बस एक गाना है जोकि अंत में सुनाई देगा.
मेघना गुलजार की दायरा की बात करें तो इसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमार पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. दोनों एक जुवेनाइल क्राइम की दुनिया में केस सुलझाते नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने बताया कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.
गुलजार और राखी की सिर्फ एक ही बेटी हैं मेघना. वह भी माता पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. मेघना ने अब तक अपने करियर में तलवार, सैम बहादुर और राजी जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है. राजी ने तो कमाई के तमाम रिकॉर्ड भी तोड़े थे.











