चोपन/ एबीएन न्यूज। सोन नदी में अधिक मात्रा में जलप्रवाह को देखते हुए संभावित दुर्घटनाओं से बचाव एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर चोपन स्थित सोन नदी के छठ घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग के माध्यम से नागरिकों को घाट के संवेदनशील हिस्सों में जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है।
उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा बैरिकेडिंग का कार्य कराया। प्रशासन द्वारा सोन नदी के जलस्तर एवं जलप्रवाह की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोन नदी में अधिक जलप्रवाह को देखते हुए नदी अथवा घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बैरिकेडिंग के आगे जाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने से संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
![]()












