Last Updated:
एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह का दो साल पहले अचानक निधन हो गया था. उन्हें बुखार हुआ, फिर अचानक दौरों के बाद जान निकल गई थी. उन्होंने दिवंगत बेटी के ‘बर्थडे मंथ’ पर मैसेज शेयर किया है, जो लोगों को इमोशनल कर रहा है. वे अपनी दिवंगत बेटी मिहिका शाह के प्रति गहरी संवेदनाएं जाहिर कर रही हैं.
दिव्या की बेटी का 23 साल की आयु में निधन हुआ था. (फोटो साभार: Instagram@divyasethshah)
नई दिल्ली: एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह अपनी बेटी मिहिका शाह के निधन से दुखी हैं और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों के जरिए उन्हें याद करती रहती हैं. मिहिका के जन्मदिन वाले महीने में एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी की खूबसूरत जिंदगी की पहचान सिर्फ उसकी असमय मौत से हो. दिव्या ने यह भी कहा कि वह धरती पर उन दोनों के लिए जी रही हैं.
दिव्या सेठ ने हरियाली और प्रकृति का एक वीडियो शेयर करते हुए मिहिका के लिए लिखा, ‘हेलो मिहिका के जन्मदिन वाले महीने. तुम मेरे लिए बहुत कीमती हो. जब लोग कहते हैं कि मैं बहादुर या बहुत मजबूत हूं तो मैं मन ही मन सोचती हूं क्योंकि, सिर्फ शारीरिक मौजूदगी ही अलग है. मैं उसके प्यार को हर पल महसूस करती हूं और मैं कभी नहीं चाहूंगी कि उसकी खूबसूरत जिंदगी को सिर्फ उसके जाने तक ही सीमित कर दिया जाए. नहीं बेटा, मैं धरती पर हम दोनों के लिए जी रही हूं, तुम ऊपर चमकती और जगमगाती रहो.’
View this post on Instagram
![]()
















