Last Updated:
India’s highest-paid TV host; ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन ने धूम मचा दी है. इसके लिए अजय देवगन को मोटी रकम भी मिल रही है. वह एक एपिसोड के करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. चलिए बताते हैं बॉलीवुड सितारों की फीस के बारे में जब वह छोटे पर्दे पर आते हैं तो कितनी सैलरी पाते हैं.
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस वक्त टीवी के होस्ट के रूप में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. वह सलमान खान, शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन की तरह कोई रियलिटी शो लेकर नहीं आए हैं. बल्कि क्राइम पेट्रोल के नए सीजन को होस्ट करने वाले है. जिसके लिए उन्हीं अच्छी खासी रकम भी मिल रही है. चलिए बताते हैं बतौर होस्ट क्राइम पेट्रोल के लिए कितनी फीस हासिल करेंगे.
अभी तक चर्चा है कि अजय देवगन क्राइम पेट्रोल के 15 एपिसोड के लिए जुड़ेंगे. इसके बाद मेकर्स फैसला लेंगे कि क्या वह आगे इसे कंटीन्यू करेंगे या नहीं. दरअसल सारा खेल टीआरपी का होने वाला है. अगर दर्शकों को अजय देवगन का ये अंदाज पसंद आया तो मेकर्स मोटी फीस देकर अजय देवगन को कास्ट करेंगे. (तस्वीर साभार: शो)
अजय देवगन को क्राइम पेट्रोल के लिए मोटी फीस भी मिली है. कुल 90 करोड़ रुपये तक उनकी जेब में इस सीरीज के लिए मिलने वाला है. लेकिन इसके बाद भी वह टीवी पर होस्टिंग के लिए सबसे ज्यादा फीस नहीं पाते. कोई और ही है जो 250 करोड़ रुपये की फीस पाकर टीवी का सबसे मंहगा होस्ट कहलाता है. (तस्वीर साभार: शो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
पहले बात करते हैं अजय देवगन की फीस की. अगस्त में एक्टर ने ऐलान किया था कि वह इस शो में नजर आएं. 31 अगस्त से इसका टेलिकास्ट हुआ. साल 2003 से शुरू हुए क्राइम पेट्रोल के अब तक कई सीजन आ चुके हैं. अनुप सोनी सबसे चर्चित और पॉपुलर होस्ट रहे हैं. उनके साथ पिछले सालों में साक्षी तंवर, सोनाली कुलकर्णी, दिव्यांका त्रिपाठी, आशुतोष राणा से लेकर रेणुका शहाणे तक दिख चुके हैं. (तस्वीर साभार: शो)
अजय देवगन की फीस को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस सीजन के लिए 90 करोड़ रुपये तक मिल रहे हैं. ये सभी एपिसोड के आधार पर तय हुई है. मगर टीवी पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर सलमान खान हैं. जिनकी फीस का अनुमान 250 करोड़ रुपये तक लगाया जाता है. वह 15 सालों से बिग बॉस के कई सीजन होस्ट करते आए हैं. (तस्वीर साभार: शो)
कभी 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड की फीस से सलमान खान ने शो को होस्ट करना शुरू किया था. आज के समय में वह 15 करोड़ रुपये हफ्ता हो गई है. वह बिग बॉस में वीकेंड के वार का एपिसोड होस्ट करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार महीने लंबे सीजन में इन सभी एपिसोड की फीस 250 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. (तस्वीर साभार: शो)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने बिग बॉस के 18-19 सीजन के लिए अपनी फीस घटा दी थी. जिसके बाद भी उनकी फीस 130-150 करोड़ रुपये थी. वह देश के सबसे महंगे होस्ट के रूप में जाने जाते हैं. इसके बाद अमिताभ बच्चन आते हैं जो कौन बनेगा करोड़पति के लिए 100 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं. (तस्वीर साभार: शो)
अब सबसे महंगे होस्ट की लिस्ट में अजय देगवन तीसरे नंबर पर आ गए हैं. जिन्हें 90 करोड़ रुपये फीस मिल रही है. इसके बाद कॉफी विद करण के लिए करण जौहर (25 करोड़ रुपये) और फिर खतरों के खिलाड़ी के लिए रोहित शेट्टी (12-14) करोड़ रुपये लेते हैं. (तस्वीर साभार: शो)










