Last Updated:
साल 1982 में प्रेम रोग के अलावा विधाता ऐसी फिल्म थी जिसमें पद्मिनी और शम्मी कपूर ने साथ में काम किया. दोनों ही साल की नंबर 1 और नंबर 2 फिल्में रही थी. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं. कैसे पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए ये साल काफी लकी रहा था.
साल 1982 सिर्फ पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए ही नहीं, शम्मी कपूर के लिए भी खास था. जब वह एक में भतीजे ऋषि कपूर के साथ नजर आए. तो दूसरी में वह संजय दत्त के साथ काम करते नजर आए. ये भी एक संयोग था कि पद्मिनी कोल्हापुरे और शम्मी कपूर ने दोनों ने साल की दोनों बड़ी फिल्मों में साथ में काम किया.
पहले बात करते हैं साल 1982 की प्रेम रोग की. राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को मोह लिया था. ऋषि कपूर के अपोजिट वह नजर आईं. उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था. सिर्फ 17 साल की उम्र में विधवा के रोल में उनके मजबूत अभिनय की क्रिटिक्स ने भी जमकर तारीफ की थी. (तस्वीर साभार: IMDb)
प्रेम रोग की न सिर्फ तारीफ हुई बल्कि इसके गाने भी ब्लॉकबस्टर हुए. भंवरे ने खिलाया फूल फूल, मैं हूं प्रेम रोगी, ये प्यार था या कुछ और से लेकर ये गलियां ये चौबारा जैसे गाने खूब लोकप्रिय हुए थे. जिन्हें लता मंगेशकर, सुरेश वाडेकर, सुधा मल्होत्रा से लेकर अवर ने गाए थे. (तस्वीर साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रेम रोग में ऋषि कपूर और पद्मिनी के अलावा शम्मी कपूर, नंदा, तनुजा, सुषमा सेठ से लेकर रजा मुराद जैसे कलाकार भी थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही तो आईएमडीबी के मुताबिक, ये साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई. (तस्वीर साभार: IMDb)
अब आते हैं विधाता फिल्म पर. 3 दिसंबर 1982 में आई सुभाष घई के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म रोमांस पर भारी पड़ी थी. दरअसल विधाता ने प्रेम रोग की तरह ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया लेकिन कमाई में उससे आगे रही. आईएमडीबी के मुताबिक, ये साल 1982 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में नंबर वन थी. (तस्वीर साभार: IMDb)
विधाता में दिलीप कुमार, शम्मी कपूर, संजीव कुमार, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे, मदन पुरी, अमरीश पुरी से लेकर सारिका जैसे सितारे नजर आए. फिल्म में कल्याणजी-आनंदजी का म्यूजिक था. प्रेम रोग और विधाता की रिलीज में कुल 4 महीने का अंतर था. (तस्वीर साभार: IMDb)
आईएमडीबी के मुताबिक, नंबर वन पर विधाता थी तो दूसरे नंबर पर प्रेम रोग. तीसरे नंबर पर फर्ज और कानून, चौथे पर नमक हलाल, पांचवे पर निकाह, छठे पर धर्म कांटा और खुद-दार, डिस्को डांसर, अशांति और राजपूत जैसी फिल्में शामिल थी. (तस्वीर साभार: IMDb)










