लखनऊ/ एबीएन न्यूज। यात्री सुविधाओं के विकास एवं परिचालनिक सुगमता के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के गोरखपुर कैंट–उनौला रेलखंड पर नई विद्युतीकृत दोहरी लाइन की कमिशनिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा नई विद्युतीकृत रेलवे लाइन का संरक्षा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता, विशेषकर गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के मध्य नई द्वितीय रेलवे लाइन की कमिशनिंग के दौरान आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। संरक्षा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान नागरिक रेलवे लाइन के आसपास विशेष सावधानी बरतें और अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आसपास खुले में न छोड़ें।
रेल प्रशासन ने कहा कि नई विद्युतीकृत दोहरी लाइन की कमिशनिंग से रेल परिचालन को सुगम बनाने के साथ यात्री सुविधाओं में भी सुधार होगा। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
![]()


















