Last Updated:
करीना कपूर को 11वीं क्लास में पढ़ाई छोड़ने का पछतावा है. वह चाहती हैं कि उनके बच्चे तैमूर और जेह अपनी पढ़ाई पूरी करें. करीना कपूर जब 19 साल की थीं तब जेपी दत्ता की फिल्म रेफ्यूजी से डेब्यू किया था.
Photo Credit : Insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में नजर आएंगी. इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर बातचीत की. करीना कपूर ने कहा कि उन्हें आज भी बहुत पछतावा होता है कि उन्होंने 11वीं क्लास में पढ़ाई छोड़ दी थी. मगर अब वह चाहती हैं कि उनके दोनों बच्चे पढ़ाई पूरी करें.
‘हनुमान दास’ के साथ बातचीत में करीना कपूर ने इस बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्होंने 11वीं में पढ़ाई छोड़ दी थी. क्योंकि उन्हें फिल्में ऑफर होने लगी थी और फिर उन्होंने करियर के चलते पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिला कि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सके.
करीना कपूर ने 11वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई
करीना कपूर ने कहा, ‘मैंने कभी भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की. ये चीज मुझे हमेशा खलती है.इसके बावजूद मेरे पास अवसर थे. मैंने फिल्में कीं. पर 11वीं के बाद मैंने आगे पढ़ाई नहीं की.’ करीना का मानना है कि उन्होंने बेशक पढ़ाई छोड़ दी लेकिन वह करियर के लिए बहुत जुनूनी थीं और उन्होंने खुद को साबित किया.
लोग उड़ाते होंगे मजाक
करीना कपूर ने कहा कि मुझे पता है कि लोग मजाक उड़ाते हैं. चाहे कुछ भी कहे लेकिन मुझे एक्टर बनना था और मैंने खुद को इस दिशा में खुद को स्थापित किया. मैं जो करना चाहती थी वो किया. मैंने अपने दिल की सुनी.
करीना कपूर को अफसोस
करीना कपूर ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं. मगर वह तैमूर और जेह से चाहती हैं कि वह अपनी पढ़ाई पूरी जरूर करें. इसलिए उन्होंने बच्चों से कहा है कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और फिर दिल की सुनें.
करीना कपूर का डेब्यू
करीना कपूर जब 19 साल की थीं तब जेपी दत्ता की फिल्म रेफ्यूजी से डेब्यू किया था. इसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए. ये उनकी भी डेब्यू मूवी थी. वहीं करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी बॉलीवुड में करियर के लिए अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की थी. करिश्मा ने तो 17 की उम्र में ही हिंदी सिनेमा में कदम रखा था.
About the Author

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
![]()















