घोरावल/ एबीएन न्यूज। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवनिया में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत किट का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()













