सोनभद्र/ एबीएन न्यूज। कनहर नदी से संबंधित ग्राम भिसुर में सुरक्षा के दृष्टिगत मछली पकड़ने के लिए नाव लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। नदी में बढ़े जलप्रवाह एवं संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

प्रशासन ने स्थानीय चौकी प्रभारी को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से नदी में अनावश्यक रूप से जाने से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
![]()

















